नई दिल्ली। OpenAI के एंडवांस्ड AI लैंग्वेज मॉडल ChatGPT पिछले वर्ष लॉन्च के बाद से काफी पॉपुलर हो गया है। ये चैटबॉट इसलिए अधिक पॉपुलर है क्योंकि ये मुश्किल से मुश्किल प्रश्नों के उत्तर इंसानी भाषा में देने में सक्षम है। इसकी सहायता लोग कहानी, कविता लिखने, गणित के प्रश्न हल करने और कंप्यूटर कोड तक लिखने के लिए लेने लगे हैं। ChatGPT की पॉपुलैरिटी की वजह से साइबर क्रिमिनल भी इसके नाम से कई क्राइम कर रहे हैं।
कुछ समय पहले कई फेक ChatGPT ऐप्स की जानकारी सामने आई थी। अब औनलाइन प्राइवेसी फर्म Guardio की एक रिपोर्ट से नए स्कैम की जानकारी सामने आई है, जिसकी सहायता से हैकर्स लोगों का पर्सनल डेटा चोरी कर रहे हैं।
कैसे हो रहा है स्कैम?
ये हालिया घटना Quick access to Chat GPT नाम के एक घातक क्रोम एक्सटेंशन द्वारा किया जा रहा है। ये चैटबॉट एक्सटेंशन यूजर्स के फेसबुक क्रेडेंशियल्स को चुराता है। ये गूगल क्रोम ब्राउजर के यूजर्स को टारगेट करता है।
ये एक्सटेंशन एक बार इंस्टॉल होने के बाद यूजर के फेसबुक एकाउंट को हैक करता है। इसके बाद हैकर्स इस फेसबकु पेज को advertising बॉट में ट्रांसफॉर्म कर देते हैं। इसके बाद अटैकर विक्टिम के प्रोफाइल के नाम पर स्पॉन्सर्ड मैसेज और दूसरी सोशल एक्टिविटीज को पब्लिश कर देते हैं। साथ ही ये प्रोफेशनल अकाउंट्स के क्रेडिट्स को भी खर्च करते हैं।इस स्कैम के बारे में Guardio Labs के Nati Tal नाम के एक रिसर्चर ने पता लगाया था। रिसर्चर के अनुमान के अनुसार 3 मार्च से लेकर अब तक प्रत्येक दिन करीब 2000 से अधिक यूजर्स ने इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि इस कैंपेन से हजारों फेसबुक एकाउंट प्रभावित हुए होंगे। विक्टिम का डेटा मिलने के बाद हैकर्स इसे बेचने के लिए उपयोग कर रहे हैं।
गूगल ने इस एक्शन लेते हुए क्रोम वेब स्टोर से फेक ChatGPT एक्सटेंशन को हटा लिया है। हालांकि, जिन यूजर्स ने इस एक्टेंशन को पहले ही डाउनलोड कर लिया था, उन्हें तुरंत इसे डिलीट करना चाहिए।