बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही अडानी ग्रुप के शेयरों में भी उछाल देखा गया। शेयर बाजारों में सुधार के बीच अडानी ग्रुप की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 14.70 फीसदी चढ़कर 1,564.55 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 15.83 फीसदी की तेजी के साथ 1,580 रुपये पर पहुंच गया था। कंपनी का शेयर दो दिनों में 31 फीसदी चढ़ चुका है।
अडानी शेयर
अडानी एंटरप्राइजेज का बाजार मूल्यांकन दो दिन में 42,219.95 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसके अतिरिक्त अडानी ट्रांसमिशन में पांच प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी में 4.99 प्रतिशत, अडानी विल्मर में 4.99 फीसदी और अडानी पावर में 4.98 फीसदी की बढ़त हुई। अडानी टोटल गैस के शेयर में 4.85 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट में 3.32 प्रतिशत, एसीसी में 2.14 फीसदी और अडानी पोर्ट में 1.61 फीसदी का उछाल देखने को मिला।
अडानी ग्रुप
पिछले आठ व्यवसायी सत्रों में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को बढ़कर बंद हुए। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76 फीसदी चढ़कर 59,411.08 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को कारोबार के अंत में अडानी समूह की 10 कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 7.56 लाख करोड़ रुपये था।
हिंडनबर्ग रिसर्च
बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों के रेट बढ़ाने के लिए हेराफेरी करने और वित्तीय फर्जीवाड़ा के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, समूह ने इन सभी आरोपों को असत्य और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज किया है। इसके बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से अडानी ग्रुप की बाजार कैप काफी नीचे आ गई