दक्षिण कोरिया की कद्दावर कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के को सीईओ हान जोंग ही का मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हो गया है. 63 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है. सैमसंग कंपनी ने अपने को सीईओ हान जोंग ही के मृत्यु की पुष्टि कर दी है.
जानकारी के अनुसार हान कंपनी में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइस विभाग की जिम्मेदारी संभालते थे. उनके साथ ही अन्य को सोईओ जून यंग-ह्यून चिप बिजनस का काम देखते है. वहीं हान जोंग ही के मृत्यु के बाद अब तक कंपनी ने उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है.
होन जोंग ही ने साल 1988 में इन्हा यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद से ही वो सैमसंग के साथ जुड़ गए थे. साल 2011 से 2013 तक उन्होंने कंपनी के प्रोडक्ट आर एंड डी टीम का नेतृत्व किया. हान ने साल 2017 में नयी ब्रांच की जिम्मेदारी ली जो कि विजुअल डिस्प्ले बिजनस थी. कंपनी में लगातार भिन्न भिन्न विभागों में अहम रोल अदा करने के बाद साल 2021 में उन्हें कंपनी का वाइस चेयरमैन और को सीईओ बनाया गया था.
जानें हान की नेटवर्थ
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो कार्डियर अरेस्ट के कारण हान जोंग ही की मौत हुई है. वहीं 30 नवंबर 2024 तक उनकी नेटवर्थ कुल $971,291 थी. रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग में उनका सालाना पैकेज 6.90 अरब वॉन (लगभग $48.3 लाख) था. उल्लेखनीय है कि बीते साल सैमसंग के शेयरों ने सबसे अधिक खराब प्रदर्शन किया था.