Gold Price Today Delhi: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी समाचार है यदि आपका भी गोल्ड खरीदने का प्लान है तो बता दें आज के कारोबार के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट की वजह से सोने की कीमतों में भी आज गिरावट आई है। आज के कारोबार के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 52,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गई हैं। HDFC Securities ने इस बारे में जानकारी दी है।
कितना सस्ता हुआ सोना
आपको बता दें दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 179 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। आज की गिरावट के बाद सोने का रेट 52,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुए हैं। वहीं, इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 52,537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।