नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार गिर रहा है। मगलवार को भारतीय रुपए में ऐतिहासिक गिरावटदेखने को मिली। बाजार में बिकवाली हावी होने के कारण रुपया पहली बार 49 पैसे की गिरावट के साथ 78.85 रुपए तक जा गिरा। वहीं बाजार जानकारों की माने तो उनका अनुमान कहता है कि डॉलर के लगातार मजबूत होने के कारण रुपया 80 तक पहुंच सकता है।
निचले स्तर पर रुपया
27 जून को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में भारी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को रुपया 78.85 पर पहुंच गया। हालांकि बाद में थोड़ा सुधार हुआ और ये 78.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर के सामने भारतीय रुपया पस्त हो गया है। दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में तेजी आई है, जिसका असर बाजार पर दिकने लगा और बाजार पर बिकवाली हावी हो गया।
क्यों गिर रहा है भारतीय रुपया
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर भारतीय रुपए पर पड़ रहा रुपया लगातार कमजोर हो रहा है तो वहीं विदेशी निवेशक अपना निवेश वापस निकालने लगे हैं , जिसके कारण रुपया अपने ऐतिहासिक निचले स्तर 78.85 रुपए तक पहुंच गया। वहीं ये गिरावट अभी आगे भी देखने को मिल सकती है। क्रूड ऑयल के अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना, विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आ रही गिरावट, कमोडिटी बाजार में जारीउठा पटक के कारण रुपया लगातार गिर रहा है। बाजार एक्सपर्ट्स कहते है कि मौजूदा वैश्विक हालात इशारा करते हैं कि रुपया डॉलर के मुकाबले 80 रुपए तक पहुंच सकता है। कि रुपये डॉलर के मुकाबले 80 रुपये के लेवल तक गिर सकता है।