नई दिल्ली। Reliance और Disney JV ने मिलकर JioHotstar लॉन्च किया है, जो नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो को टक्क्र देगा। आपको बता दें कि JioCinema और Disney+ Hotstar को जोडकर बनाया गया ये प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar का एक नया संस्करण है। कंपनी ने इस वेबसाइट को लाइव कर दिया है और एंड्रॉइड, आईओएस, आईपैडओएस और स्मार्ट टीवी सहित सभी प्लेटफार्मों पर ऐप को रीब्रांड भी किया है।
रिलायंस और डिज्नी के मर्ज होने के बाद स्पोर्ट्स प्रेमियों को बहुत ही मजा आने वाला है, क्योंकि अब उन्हें भारतीय प्रीमियर लीग क्रिकेट और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल टूर्नामेंट के साथ-साथ इंग्लिश प्रीमियर लीग सॉकर भी एक ही छत के नीचे मिल रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आपको डिज्नी, वार्नर ब्रदर्स, एचबीओ, एनबीसीयूनिवर्सल पीकॉक और पैरामाउंट जैसे इंटरनेशनल स्टूडियो के भी कंटेंट मिलेंगे।
इन यूजर्स को निःशुल्क मिल रहा सब्सक्रिप्शन
कंपनी ने JioHotstar के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान की घोषणा भी कर दी है। कुछ यूजर्स को यह सब्सक्रिप्शन निःशुल्क में मिल रहा है। जैसा कि कहा गया है, यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के JioHotstar मेम्बरशिप फ्री में मिल रही है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ मानदंडों को पूरा करना होगा।
1. यदि आपके पास Disney+ Hotstar का सक्रिय सब्सक्रिप्शन है तो आपको JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। लेकिन आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि पिछली सेवा का सब्सक्रिप्शन आगे भी जारी रहेगा। इसलिए, यदि आपके मौजूदा प्लान में 18 दिन बचे हैं, तो यह JioHotstar के साथ 18 दिनों तक काम करेगा। और, ये सभी Disney+ Hotstar प्लान पर लागू होता है।
2. यदि आपके पास JioCinema सब्सक्रिप्शन है तो भी आप इसका फायदा उठा सकते हैं। यदि आपके पास मंथली या सालाना JioCinema सब्सक्रिप्शन है तो आप JioHotstar पर माइग्रेट कर सकते हैं।
3. आपके मोबाइल या ब्रॉडबैंड प्लान में यदि Disney+ Hotstar या JioCinema (प्रीमियम) प्लान एक्टिव है तो आप JioHotstar को एक्सेस कर सकते हैं।
ध्यान देने वाली ये है कि जियो ने मौजूदा सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए ऑटोपे को भी बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आपको जियो सिनेमा के लिए या मौजूदा प्लान के खत्म होने के बाद JioHotstar के लिए दोबारा सब्सक्राइब करना होगा।