वास्तु टिप्स फॉर मनी: हिंदू धर्म में खाना पकाना बहुत पवित्र माना जाता है। क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है और साथ ही हिंदू धर्म में भोजन को सबसे पहले ईश्वर को अर्पित यानी भोग लगाना कहा गया है। इसके बाद प्रसाद स्वरूप भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म में भोजन की देवी को माता अन्नपूर्णा बोला जाता है। वह मां लक्ष्मी का ही एक रूप हैं। इसलिए भोजन करने से पहले और बाद में अन्नपूर्णा का स्मरण कर उन्हें धन्यवाद देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। भोजन का अपमान या बर्बादी आदमी को दरिद्र बना देती है।
खाने के बाद ऐसा न करें