Choti Diwali 2022 Upay: हिंदुस्तान में दीपावली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. दीपावली के एक दिन पहले छोटी दीपावली या नरक चतुर्दशी मनाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, दीपावली का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष छोटी दीपावली 23 अक्टूबर को है. छोटी दीपावली से जुड़ी एक कथा के अनुसार, श्रीकृष्ण और उनकी पत्नी सत्यभामा ने नरकासुर का वध किया था और उसकी कैद से लगभग 16 हजार स्त्रियों को मुक्ति दिलाई थी. मान्यता है कि छोटी दीपावली के दिन कुछ खास तरीकों को करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है और जातक को जीवन में धन का अभाव नहीं होता है. आप भी जान लें छोटी दीपावली के उपाय-
1. छोटी दीपावली तक घर के सभी टूटे-फूटे बर्तनों को बाहर निकाल देना चाहिए. घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए. मान्यता है कि मां लक्ष्मी का वास स्वच्छ जगह पर ही होता है.
4. दीपावली की पूजा करने से पहले घरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाएं. घर के मुख्य द्वार पर रंगोली और दीपक सजाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है.