नई दिल्ली, 29 जून। आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र 30 जून 2022 से प्रारंभ होकर 8 जुलाई तक चलेंगे। इस बार गुप्त नवरात्र पूरे नौ दिन के रहेंगे। पिछले दो वर्षो से आषाढ़ी गुप्त नवरात्र 8 दिनों के आ रहे थे। गुप्त नवरात्र प्रारंभ गुरुवार को होंगे और रात्रि में 1.06 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा इसके बाद पुष्य नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा जो अगले दिन अर्थात् 1 जुलाई को रात्रि में 2.57 बजे तक रहेगा। इस प्रकार गुप्त नवरात्र की प्रथम रात्रि में रात्रि 1.06 से प्रात: 5.48 तक गुरु-पुष्य का संयोग प्राप्त होगा। जो लोग मध्यरात्रि साधना करना चाहते हैं उनके लिए रात्रि में 4 घंटे 42 मिनट का गुरु-पुष्य संयोग प्राप्त होगा। 30 जून को ध्रुव योग होने से यह सर्वकार्यो में सिद्धि और आयु तथा कार्यो में वृद्धि देने वाला होता है।
Gupt Navratri 2022: आषाढ़ी गुप्त नवरात्र 30 जून से, जानिए खास बातें
184