189
इस बार माघ मास की एकादशी तिथि 31 जनवरी को दोपहर में प्रारम्भ हो जाएगी. जो कि अगले दिन, दोपहर तक रहेगी. विद्वानों के अनुसार एक तिथि दो दिन तक होने पर जया एकादशी व्रत बुधवार, 1 फरवरी को किया जाना चाहिए. क्योंकि इस दिन सूर्योदय के समय ये तिथि रहेगी. जया एकादशी पर व्रत और दान के साथ ही भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. इस एकादशी का व्रत करने से हर तरह की परेशानियां और जाने-अनजाने में किए गए पाप समाप्त हो जाते हैं.