ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन रंगपंचमी को बहुत ही खास माना जाता है. जो कि होली के पांच दिनों के बाद मनाया जाता है. रंग पंचमी के दिन देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना करने का विधान होता है साथ ही उन्हें गुलाल भी लगाया जाता है. मान्यता है कि रंगपंचमी के दिन ऐसा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है. पंचांग के मुताबिक हर वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी मनाई जाती है.
मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी. इसी तिथि पर होली खेलने के लिए पृथ्वी लोक पर देवी देवता आते हैं. इसी कारण रंग पंचमी को हर वर्ष मनाया जाता है. इस बार रंग पंचमी का त्योहार 19 मार्च दिन बुधवार यानी कल मनाया जाएगा. इस दिन कुछ तरीकों को यदि किया जाए तो मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और शीघ्र शादी के योग भी बनने लगते हैं तो हम आपको इन्हीं उपायो के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं.
ज्योतिष मुताबिक रंग पंचमी के दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी को यदि पीले रंग के पुष्प अर्पित करें और लाल गुलाल चरणों पर लगाएं तो अविवाहित लोगों का जल्द शादी हो जाता है और शादीशुदा जीवन भी खुशहाल रहता है. रंग पंचमी पर शाम के समय घर के प्रवेश द्वार पर यदि आसमान की ओर गुलाल छिड़कें और दीपक जलाएं तो इसके अनेक फायदा मिलते हैं इस तरीका को करने से शादी संबंध में चल रहा तनाव समाप्त हो जाता है और पति पत्नी के रिश्तों में मजबूती आती है.
रंग पंचमी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को हल्दी, चने की दाल और गुड़ का दान जरूर करें माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख शांति आती है. इस दिन पीले वस्त्रों का दान करने से समृद्धि बढ़ती है. यदि इस तरीका को कन्या करती हैं तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है.