Sugar Tea In Diabetes: डायबिटीज के रोगियों के लिए सुबह के समय मीठी चाय पीना एक सपने जैसा ही है। डायबिटीज की रोग लोगों को चाहकर भी ऐसा करने से रोक देती है। हमारे आसपास भी कई लोग ऐसे हैं जो कि डायबिटीज से पीड़ित हैं और उन्हें मीठा खाने और मीठी चाय से परहेज करते हुए देखा जा सकता है। खासतौर पर डायबिटीज पेशेंट्स हमेशा बिना चीनी वाली यानी फीकी चाय ही पीते नजर आते हैं। इसके पीछे उनके मन में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने की चिंता और चिकित्सकीय राय भी शामिल होती है। हालांकि यदि तय सीमा में चीनी की चाय पी जाए तो ब्लड शुगर बढ़ने का रिस्क कम हो सकता है।
शुगर पेशेंट्स के मन में अक्सर ये प्रश्न रहता है कि वे एक दिन में कितनी मीठी चाय पी सकते हैं। पी भी सकते हैं या नहीं। इस प्रश्न का उत्तर दे रहे हैं भोपाल के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, डायबिटोलॉजिस्ट और हॉर्मोन डिजीज स्पेशलिस्ट डॉ। सचिन चित्तावार। चिकित्सक चित्तावर के मुताबिक डायबिटीज के रोगियों के मन में मीठी चाय को लेकर मिथ है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसके बारे में जानकारी साझा की है।
कितनी कप मीठी चाय पी सकते हैं डायबिटीज पेशेंट
डायबिटीज के रोगियों अक्सर फीकी चाय पीने के ही आदी हो जाते हैं क्योंकि उन्हें मीठी चाय पीने की मनाही होती है। इसके पीछे की वजह शुगर के चलते ब्लड शुगर का बढ़ना होता है। हालांकि इसे लेकर डाक्टर सचिन चित्तावर कहते हैं कि ‘डायबिटीज में मीठी चाय को लेकर मिथ है। आप यदि दिन में केवल 2 कप मीठी चाय पीते हैं तो फिर शुगर फ्री या फीकी चाय पीने की क्या आवश्यकता है। ये बात उन लोगों पर लागू होती है जो कि दिन में 6 से 8 कप चाय पीना पसंद करते हैं। गुड मॉर्निंग, हैव ए कप ऑफ टी’
डायबिटीज के रोगी मीठा खाते समय ध्यान रखें ये बातें
– डायबिटीज के रोगी भी सीमित मात्रा में मीठी चीजों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि मिठाइयों की बात करें तो इनका सेवन कम से कम करना चाहिए क्योंकि मिठाइयां अधिक खाने से ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है।
– मिठाइयों सहित अन्य मीठी चीजों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।