Low Prices of Sweets and Snacks: समय बीतने के साथ-साथ पुरानी चीज़ों में लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ती जाती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग ऐसी ही एंटीक चीज़ों का कलेक्शन या फिर पुरानी पर्चियों की भी फोटोज़ शेयर कर रहे हैं। चाहे ये 50-60 पहले के विवाह के कार्ड हों या फिर गाड़ियों और राशन का पुराना बिल, लोगों का ध्यान खूब खींच रहे हैं। बुजुर्ग लोगों के लिए ये नोस्टैलजिया है तो जी जेनरेशन के लिए के लिए ये किसी अजूबे से कम नहीं है।
महंगाई के ज़माने में आजकल लोग अब से 30-40 वर्ष पुरानी पर्चियों की फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर उन्हें शेयर कर रहे हैं। लोग इन्हें देखकर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। थोड़े दिन पहले गेहूं खरीदने की पर्ची वायरल हुई थी, तो लोग आज की रॉयल एनफील्ड का वर्षों पुराने बिल देखकर दंग रह गए थे। इसी सिलसिले में आज हम आपको दिखा रहे हैं 1980 में मिठाइयों और समोसे-कचौड़ी का रेट।
10-15 रुपये में मिलती थी एक किलो मिठाई
फेसबुक पर शेयर किए गए एक मेन्यू कार्ड में आप मिठाइयों का दर देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। आज हम जिस समोसे के लिए 10 से 15 रुपये खर्च कर रहे हैं, वायरल मेन्यू कार्ड में इसका दर महज 50 पैसे है। इतना ही नहीं 10-15 रुपये में तो लड्डू, रसगुल्ले, काला जामन और रसमलाई जैसी मिठाई एक किलो ग्राम तक आ जा रही हैं। इस कार्ड में लगभग सारी मिठाइयां 20 रुपये के अंदर-अंदर ही मिल जा रही हैं। समोसे और कचौड़ी 1 रुपये में 2 आ रही हैं यानि 1 रुपये में नाश्ता पूरा हो सकता है।
वायरल हो रहा है मेन्यू कार्ड
वायरल हो रहे मेन्यूकार्ड को फेसबुक पर Gagret Hulchal नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है। इसे 20 फरवरी को शेयर किया गया है और अब तक हज़ारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी यूजर ने लिखा उस दौर में प्यार और भावनाएं हुआ करती थीं। किसी ने बताया कि उस समय की 1 हज़ार सैलरी आज की 1 लाख रुपये के बराबर है।