विल्मर, पावर और NDTV के शेयरों में 5-5% की तेजी रही
आज अडाणी ग्रुप के 10 में से 6 स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली. अडाणी विल्मर, पावर के शेयरों में 5-5% की तेजी रही. अडाणी ग्रीन एनर्जी (2.04%), अंबुजा सीमेंट (1.94%) और अडाणी पोर्ट्स (0.061%) में भी तेजी देखने को मिली.
वहीं ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में 4.32% की गिरावट रही. अडाणी ट्रांसमिशन और टोटल गैस में 5-5% की गिरावट देखने को मिली. ACC में भी 0.36% की गिरावट रही.
अडाणी एंटरप्राइजेज-नेस्ले इण्डिया निफ्टी के टॉप लूजर
अडाणी एंटरप्राइजेज, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक लाइफ, HDFC लाइफ, M&M, भारतीय स्टेट बैंक और TCS समेत निफ्टी-50 के 33 शेयरों में गिरावट रही. वहीं LT, अल्ट्रा टेक सीमेंट, BPCL, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, कोल इंडिया, ग्रासिम, ONGC, रिलायंस और JSW स्टील समेत 17 शेयरों में तेजी देखने को मिली.
रियल्टी सेक्टर में सबसे अधिक 1.78% की गिरावट रही
NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली. रियल्टी सेक्टर में सबसे अधिक 1.78% की गिरावट रही. बैंक, IT, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 1% से अधिक की गिरावट नजर आई. ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, मीडिया और मेटल सेक्टर में भी हल्की गिरावट रही.
गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
इससे पहले शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे व्यवसायी दिन, यानी गुरुवार (15 फरवरी 23) को तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स करीब 44 अंकों की तेजी के साथ 61,319 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी रही थी. यह 18,035 के स्तर पर बंद हुआ था.