महिंद्रा द्वारा बैक्ड Automobili Pininfarina ने हाल ही में हिंदुस्तान में दुनिया की सबसे तेज चलने वाली इलेक्ट्रिक कार Battista को लॉन्च किया. हैदराबाद में ई-मोटर शो के दौरान इसे पेश किया गया है, जिसकी पहली राइड पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ली. सचीन ने इस इलेक्ट्रिक हाइपरकार की पहली टेस्ट ड्राइव के बाद एक ट्वीट में कार की प्रशंसा भी की, जिससे आनंद महिंद्रा बहुत खुश नजर आए. आनंद महिंद्रा ने सचीन द्वारा लिखी एक लाइन को Pininfarina Battista के लिए परफेस्ट टैगलाइन कहा.
सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में हिंदुस्तान में लॉन्च हुई Automobili Pininfarina Battista इलेक्ट्रिक हाइपरकार की पहली टेस्ट ड्राइव ली. सचिन ने इस ड्राइव से प्रभावित होकर ट्विटर पर इसकी प्रशंसा में कुछ बाते लिखीं, जिसके बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सचिन की लिखी एक लाइन से इतने प्रभावित लगे कि उन्होंने इस लाइन को Battista के लिए परफेक्ट टैगलाइन कह दिया.
सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा, “पिनिनफेरिना बतिस्ता के पास ‘क्या ईवी भविष्य हैं?’ के लिए बिल्कुल ठीक उत्तर था. यह बहुत तेज था, हमने समय को चुनौती दी और भविष्य में उतरे! (we defied time and landed in the future!) आनंद महिंद्रा और उनकी टीम द्वारा एक बहुत बढ़िया उपलब्धि. भारतीय कंपनियों को अत्याधुनिक, विश्व स्तरीय ऑटोमोबाइल देखकर खुशी हो रही है.”
इसका उत्तर देते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने लिखा, “सचिन आपने हमें बतिस्ता के लिए एक बहुत बढ़िया टैगलाइन दी है. एक कार जो ‘समय को चुनौती देती है और आपको भविष्य में उतारती है!’ वाह!”