चार वर्ष बाद सिल्वर स्क्रीन पर ‘पठान’ बनकर आए शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर ‘पठान’ ने अपने प्रदर्शन के 5वें दिन रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करते हुए 70 करोड़ का कारोबार करने में कामयाबी प्राप्त की. यह किसी भी हिन्दी फिल्म का अपने प्रदर्शन के सप्ताहांत में किया गया सबसे बड़ा कारोबार है. उल्लेखनीय है कि पठान ने प्रदर्शन के 4थे दिन स्वयं को 200 करोड़ क्लब में पहुँचाने में कामयाबी प्राप्त कर ली थी. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर सामने आई है.
पठान ने 5वें दिन कमाएं 300 करोड़
229
previous post