212
चीन की हाई स्पीड रेलवे सेवा करीब 3 साल बाद फिर से प्रारम्भ होने जा रही है. इससे चीनी यात्रियों ने राहत की सांस ली है. आपको बता दें कि चीन ने Covid-19 प्रतिबंधों के कारण हाई स्पीड रेल सेवा को बंद कर दिया था. अब रविवार को हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एचकेएसएआर) और मुख्य भूमि को जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेलवे सेवाओं को फिर से प्रारम्भ कर दिया. समाचार एजेंसी शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि क्षेत्रीय समयानुसार सुबह 7:03 बजे, एक हाई-स्पीड ट्रेन हांगकांग वेस्ट कॉव्लून स्टेशन से शेन्जेन के लिए रवाना हुई.