दृश्यम 2 ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कुल कमाई 209.04 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही दृश्यम 2 अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म बन गई है. इसने अजय की 2017 में आई गोलमाल अगेन के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. रिलीज के 24वें दिन फिल्म ने 6.16 करोड़ की कमाई की.
अजय देवगन की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो दृश्यम 2 के आगे अब केवल 2020 में आई फिल्म तान्हाजी द अनसंग वारियर है. अजय देवगन जहां दृश्यम 2 के साथ नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं वहीं काजोल की पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म सलाम वेंकी उनके करियर की सबसे फ्लॉप फिल्म बनने जा रही है.
तरण आदर्श ने फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर किया
तरण आदर्श ने फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर करते हुए लिखा- ‘जहां अधिकांश फिल्में पहले हफ्ते में ही दम भर देती हैं वहीं दृश्यम 2 अपना बहुत बढ़िया रन जारी किए है. चौथे वीकेंड पर फिल्म ने 13.45 करोड़ का कलेक्शन किया है. नयी रिलीज के बावजूद फिल्म के प्रदर्शन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है. वीक -4 शुक्रवार 2.62 करोड़ , शनिवार 4.67 करोड़,रविवार 6.16 करोड़. कुल- 209.75 करोड़.
अजय देवगन के करियर की दूसरी बेस्ट फिल्म बनी
नई फिल्मों के रिलीज के बावजूद दृश्यम 2 की कमाई पर अधिक फर्क नहीं पड़ रहा है. फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दृश्यम 2 अब अजय देवन के करियर की दूसरी सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म बन गई है.
इससे पहले 2020 में आई फिल्म तान्हा जी द अनसंग वारियर ने 279.55 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. इसके बाद 2017 में आई उनकी फिल्म गोलमाल अगेन ने 205.69 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब 209.04 करोड़ की कमाई के साथ दृश्यम 2 ने गोलमाल अगेन के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है.
60 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म
दृश्यम 2 का बजट 60 करोड़ के इर्द-गिर्द था. फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही 64 करोड़ की कमाई के साथ अपने बजट का पूरा हिस्सा निकाल लिया था. बता दें कि अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन,अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता मुख्य किरदार में हैं.
फिल्म के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था लेकिन कोविड के दौरान उनका मृत्यु हो गया जिसकी वजह से फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने ही फिल्म के डायरेक्शन का भी जिम्मा संभाला.
अजय देवगन के आगे काजोल की फिल्म सुस्त
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 जहां चौथे सप्ताह में भी बहुत बढ़िया कमाई कर रही है वहीं अजय देवगन की वाइफ और अदाकारा काजोल की पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म सलाम वेंकी पहले दिन से ही सुस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने तीन दिनों में कुल 2 करोड़ की कमाई की है.
क्रिटिक्स ने फिल्म को ठीक ठाक रिस्पॉन्स दिया है लेकिन इसके बावजूद फिल्म, ऑडियंस को थिएटर्स में लाने में नाकामयाब साबित हुई है. ये काजोल के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्मों में से एक बनने जा रही है