परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर औनलाइन सर्विस पर जाना होगा।
अगर आप दिल्ली से हैं तो राज्य में आपको दिल्ली का चयन करना होगा।
आपको आपने गाड़ी की पूरी जानकारी भरके वेरिफिकेशन करना होगा।
नई दिल्ली। किसी गाड़ी का RC या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मालिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। आसान शब्दों में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट एक ऐसा डॉक्यूमेंट्स है, जो यह साबित करता है कि गाड़ी का मालिक कौन है और वाहन किसके नाम से क्षेत्रीय यातायात कार्यालय (RTO) में रजिस्टर्ड है। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पर वाहन की पूरी जानकारी लिखी रहती है। इसमें इंजन नंबर, चेसिस नंबर, रजिस्ट्रेशन की तारीख, रजिस्ट्रेशन नंबर और मालिक की जानकारी होती है।
आमतौर पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्लास्टिक कार्ड का होता है, लेकिन पहले यह कागज पर छपा होता था। इस वजह से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पर छपी जानकारी मिट जाती थी। कई बार आरसी भी खो भी जाती है। अच्छी बात ये है कि आरटीओ से आप अपनी वाहन की डुप्लीकेट आरसी निकलवा सकते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि कोई आदमी अपने गाड़ी के लिए डुप्लीकेट आरसी कैसे प्राप्त कर सकता है?
करना होगा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली पर सिलेक्ट करने के बाद एक पॉप-अप अपने आप खुल जाएगा, जिसके माध्यम से आदमी को “डुप्लीकेट आरसी जारी करें” पर क्लिक करना होगा जो “वाहन सेवा” के अनुसार होगा। आदमी को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि उसके पास पहले से ही एक एकाउंट है तो उसे लॉग इन करना होगा। एक बार लॉग इन हो जाने के बाद, “ऑनलाइन सर्विस” के तहत, “वाहन संबंधी सेवाएं” के लिए एक विकल्प होगा।
यहां भरनी होगी गाड़ी की पूरी जानकारी
अगले स्टेप में गाड़ी की जानकारी भरनी होगी। आदमी को रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर भरना होगा। फिर आधार नंबर और ओटीपी भरकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इसके बाद आपको ई-हस्ताक्षर करने और दस्तावेज़ अपलोड करना होगा। फिर आपको ई-केवाईसी पूरा करना होगा और भुगतान करना होगा। एक बार जब आरटीओ आवेदन को स्वीकृति दे देता है तो वे स्पीड पोस्ट के माध्यम से डुप्लीकेट आरसी भेज देंगे