ग्लोबल अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने करीब 3 वर्ष बाद मुंबई में कदम रखा है जिसके बाद से प्रियंका की खुशी का ठिकाना नहीं है. मुंबई आने के बाद प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और फैंस के साथ समय-समय पर अपनी मुंबई ट्रिप की झलकियां भी शेयर कर रही हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मुंबई में समंदर किनारे खुशी से डांस करती दिख रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का ये वीडियो मुंबई की मरीन ड्राइव का है जिसमें वह मस्ती करती दिख रही हैं. व्हाइट कलर की ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा खुले बालों में सन ग्लासेस लगाए हुए खूबसूरत लग रही हैं. प्रियंका के इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ब्लफमास्टर का गाना सुनाई दे रहा है. वीडियो भले ही कुछ सेकेंड का है लेकिन इसे देखकर पता चल रहा है कि प्रियंका को मरीन ड्राइव आकर कितनी खुशी मिली है. वीडियो के साथ कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘एक पुराने अड्डे पर रुकना… भले ही केवल एक मिनट के लिए, मुंबई, मैंने तुम्हें मिस किया! अब काम पर वापस.’
इस बार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मुंबई किसी पार्टी या विवाह में शामिल होने के लिए नहीं बल्कि काम के सिलसिले में आई हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को जब मुंबई एयरपोर्ट पर अकेले बिना बेटी मालती के स्पॉट किया गया तो उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा. सोशल मीडिया यूजर्स का बोलना था कि प्रियंका को इतनी छोटी बेटी को अकेले नहीं छोड़ना चाहिए.
अपनी अभिनय से पूरी दुनिया में नाम कमाने वालीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पास इस समय कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं मगर इसके साथ ही वह फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में प्रियंका के साथ पहली बार कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी स्क्रीन शेयर करेंगी. बॉलीवुड की तीनों टॉप की एक्ट्रेसेस को एक फिल्म में देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अंतिम बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में फरहान अख्तर के साथ नजर आई थीं.