टाटा पावर कंपनी (Tata Power) को सितंबर 2022 तिमाही में 935.18 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है. हायर रेवेन्यू के कारण जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 85 पर्सेंट बढ़ा है. पिछले वर्ष की सितंबर तिमाही में टाटा पावर कंपननी को 505.66 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था. टाटा पावर के शेयर 28 अक्टूबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 225 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं.
टोटल इनकम बढ़कर 14181.07 करोड़ रुपये रही
चालू वित्त साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा पावर की टोटल इनकम बढ़कर 14181.07 करोड़ रुपये रही है, जो कि एक वर्ष पहले की समान अवधि के दौरान 10187.33 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने एक बयान में बोला है कि टाटा पावर का PAT (टैक्स भुगतान के बाद प्रॉफिट) लगातार 12वीं तिमाही में बढ़ा है, जो कि इसकी बिजनेस स्ट्रैटेजी की इफेक्टिवनेस को दर्शाता है. टाटा पावर के शेयरों का 52 सप्ताह का हाई लेवल 298 रुपये है. वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 सप्ताह का लो लेवल 190 रुपये है.