Happy Goverdhan Puja 2022 Wishes, Shayari, Greetings, Messages, Quotes and SMS: दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. लेकिन इस वर्ष सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा दीपावली के एक दिन के अंतर में मनाई जाएगी. दीपावली 24 अक्टूबर को थी लेकिन गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को है. ऐसा संयोग 27 वर्ष बाद बना है. इस त्योहार को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जानते हैं. यह पर्व मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में मनाया जाता है. पौराणिक कथाओं के मुताबिक जब बृजवासियों ने भगवान कृष्ण के कहने पर इंद्र की पूजा रोककर गोवर्धन पहाड़ की पूजा करनी प्रारम्भ कर दी, तो इंद्र ने गुस्सा होकर कई दिनों तक मूसलाधार बारिश की. इस दौरान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पहाड़ को सबसे छोटी अंगुली पर उठाकर गांव वालों को बचाया था. तभी से गोवर्धन पूजा की जाने लगी. गोवर्धन पूजा के दिन लोग विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और अपने प्रियजनों को गोवर्धन पूजा की शुभकामना देते हैं. आप भी इन खास मैसेज से भेज सकते हैं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं-
मेरे प्रभु श्री कृष्ण जिनका है नाम,
गोकुल जिनका है धाम,
ऐसे प्रभु श्री कृष्ण जी को
हम सब करें प्रणाम।
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2022
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया
प्रेम से जपो कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करना है गोवर्धन पूजा
कृष्ण की शरण में आकर
भक्त नया जीवन पाते है
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते है
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2022