बड़वानी. त्योहारों का समय है वही अन्य जिलों में डकैती चोरी की वारदातें प्रकाश में आई है जिसके चलते बड़वानी जिला पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में खेतिया पुलिस द्वारा नगर निरीक्षक सी एस बघेल के नेतृत्व में खेतिया में स्थित सभी बैंकों की शाखाओं में आज विशेष अभियान चलाकर बैंकों में लगे सुरक्षा सिस्टम अलार्म कैमरे आदि के संबंध में जांच की गई.
खेतिया पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक कैलाश चौहान सहायक उप निरीक्षक श्रीराम फॉगोरे सहित आरक्षक हेमंत, दिलीप,विकास और सैनिक सचिन टीम ने खेतिया शहर की खेतिया पानसेमल रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा व मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, शहर के मुख्य सुभाष चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया और बैंक ऑफ इण्डिया की शाखाओं के साथ-साथ पुलिस थाने के समक्ष स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा का भी निरीक्षण किया इस दौरान पहुंची पुलिस टीम ने शासन के गाइड लाइन मुताबिक लगाए गए सुरक्षा अलार्म ,उपस्थित सुरक्षा गार्ड ,बैंक के अंदर आने जाने वालों की जानकारी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे आदि की जांच करते हुए बैंक ऑफिसरों और कर्मचारियों से किसी भी संदिग्ध आदमी के संबंध में तुरन्त पुलिस को सूचना दिए जाने का भी अनुरोध किया है खेतिया शहर में पुलिस विभिन्न बैंकों पर पहुंची जो शहर में लोगों के लिए एक आश्चर्य सी बात वही खेतिया पुलिस द्वारा दिन और रात में विभिन्न टोली बनाकर शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने का कोशिश लगातार जारी है.