चंडीगढ़: सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के मामले पर सर्वोच्च कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी-अपनी बात रखी. मुख्यमंत्री खट्टर ने मीटिंग के बाद बोला कि, ‘आज की मीटिंग में कोई सहमति नहीं बनी है. सर्वोच्च कोर्ट ने हमें नहर बनाने के निर्देश दिए थे. हमने अपना पक्ष रखा, मगर पंजाब इस पर राजी नहीं हुआ. हम अब इस बैठक की जानकारी शीर्ष न्यायालय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत को देंगे.’
वहीं, भगवंत मान ने बताया है कि, ‘SYL के मामले पर हरियाणा के साथ बैठक थी, जिसमें बहुत लंबी चर्चा हुई. हमने काफी होमवर्क भी किया था और मैं आपने अनेक ऑफिसरों के साथ पहुंचा था. मैंने काफी मजबूत ढंग से पंजाब का पक्ष रखा, जो पहले नहीं रखा गया था.’ हरियाणा ने बोला कि SYL का निर्माण किया जाए. तो हमने बोला कि हमारे पास पानी है ही नहीं. ऐसा करते हैं दोनों CM, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के पास चलते हैं, वो ही निवारण निकालेंगे कि हरियाणा को पानी कैसे देना है.’