BSNL की वेबसाइट पर प्रदर्शित जानकारी के अनुसार, कंपनी के 599 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये या 1499 रुपये के इंटरनेट प्लान्स में किसी को कम से कम 6 महीने के लिए लेने पर ग्राहक को सिंगल-बैंड ओएनटी राउटर निःशुल्क मिलेगा. इसका मतलब है कि आप जो प्लान लेंगे, उसकी कम से कम 6 महीने की पेमेंट आपको एकसाथ करनी होगी. जानकारी के अनुसार, कोई डिपॉजिट देने की आवश्यकता नहीं है, ना ही कोई इंस्टॉलेशन फीस ली जाएगी.
अगर आप डुअल बैंड ओएनटी राउटर फ्री में पाना चाहते हैं, तो आपको 599 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये या 1499 रुपये की अवधि वाला कोई एक प्लान कम से कम 12 महीनों यानी एक वर्ष के लिए खरीदना होगा. इस प्लान में भी कोई डिपॉजिट शुल्क या इंस्टॉलेशन फीस शामिल नहीं है.