प्रियंका चोपड़ा (Priyank Chopra) को एक समय लोग ‘प्लास्टिक चोपड़ा’ कहकर बुलाने लगे थे। हाल ही में अदाकारा की ये बात लोगों के सामने आई है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजाने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyank Chopra) अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके फैंस को उनका (Priyank Chopra) हर अंदाज पसंद आता है। अदाकारा आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर से पिग्गी चॉप्स खबरों में आ गई हैं। इस बार उनके खबरों में आने की वजह उनकी ब्यूटी है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा (Priyank Chopra) के नाक की सर्जरी गलत हो गई थी, जिसकी वजह से लोग उन्हें ‘प्लास्टिक चोपड़ा’ तक कहकर बुलाने लगे थे।
आपको बता दें कि अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ में प्रियंका (Priyank Chopra) ने कहा, ‘मुझे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। यह एक ऐसी परेशानी है, जिसे अस्थमा से पीड़ित कोई आदमी अनदेखा नहीं कर सकता। मैंने एक फैमिली फ्रेंड के बताए हुए चिकित्सक को दिखाया जिसने मेरी नाक में एक पॉलीप को देखा उसके बाद उन्होंने सर्जरी से हटाने की राय दी।’ इसके अतिरिक्त अदाकारा ने बताया कि डॉक्टरों ने गलती से उनकी नाक की सर्जरी गलत कर दी थी। बाद में जब उनकी नाक की पट्टियां हटाई गईं तो उनकी नाक को देखकर उनकी माँ और वो काफी डर गई थी। क्योंकि उनकी नाक की हालत काफी बदल गई थी।