इस सीजन में आमिर खान नजर आएंगे शाहरुख इस सीजन का हिस्सा नहीं बनेंगे
फिल्मकार करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ 7 जुलाई से ऑन एयर हुआ है. बता दें इस शो में बॉलीवुड सितारों को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन से जुड़े कई खुलासे करना पड़ता है. इस कॉफी शो के पहले अतिथि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बने थे. फैंस को शो काफी पसंद आता है. चालिए आज जानते है इस शो में मिलने वाले गिफ्ट हैंपर के अंदर क्या-क्या होता है.
बड़े सितारे आएंगे नजर
Koffee with Karan 7 को ओटीटी डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है. शो में कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं और आने वाले एपिसोड में और भी सितारे नजर आएंगे. कॉफी विद करण के इस सीजन में आलिया-रणवीर, जाहन्वी-सारा और समांथा-अक्षय नजर आ चुके हैं. समांथा ने अपनी व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी कई बातें की हैं.
लग्जरी गिफ्ट हैंपर
शो में मिलने वाले गिफ्ट हैंपर में हमेशा की तरह करण ने कई एक्पेंसिव चीजों को शामिल किया है. गिफ्ट हैंपर में चॉकलेट, पर्सनल रोस्टेड कॉफी, ब्यूटी प्रोडक्ट, कॉफी फ्रेंच प्रेस, हैंडमेड साबुन, कॉफी मग, होम डेकर वाउचर, ब्राउनी, आईफोन ब्लूटूथ स्पीकर, और तायानी ज्वैलरी शामिल हैं.
आमिर खान बनेंगे इस सीजन का हिस्सा
इस सीजन में आमिर खान नजर आएंगे. करण जौहर ने इसकी पुष्टि की थी कि आमिर खान कॉफी विद करण 7 में आएंगे पर शाहरुख इस सीजन का हिस्सा नहीं बनेंगे. करण ने बोला कि शाहरुख अपनी फिल्मों में काफी बिजी हैं. वहीं सलमान खान भी इस सीजन को हिस्सा नहीं होने वाले हैं. शाहरुख की पत्नी गौरी खान इस सीजन में नजर आ सकती हैं और वो अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मुकदमा पर भी बात कर सकती हैं