नई दिल्ली, 02 जुलाई: करियर की दिशा में पहला कदम रखने के लिए रिज्यूम सबसे जरूरी होता है। रिज्यूम ऐसा होना चाहिए जो आपकी योग्यता, अनुभव और हुनर को कम से कम शब्दों में पेश कर सकें। करीब एक दशक तक दुनिया से सबसे अमीर शख्स रहे अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स में हाल ही मे अपना 48 साल पुराना जॉब रिज्यूमे शेयर किया है। आईए हम आपको बताते हैं कि बिल गेट्स ने इस रिज्यूमे में नौकरी पानी के लिए क्या क्या लिखा था?
बिल गेट्स ने शेयर किया अपना 48 साल पुरानी सीवी
अपना 48 साल पुराना रिज्यूमे शेयर करते हुए बिल गेट्स ने लिंक्डइन पर लिखा है कि आप या तो हाल ही ग्रेजुएट हुए हों या फिर कॉलेज ड्रॉपआउट हों, लेकिन आपका रेज्यूमे मेरे 48 साल पुराने रिज्यूमे से निश्चत तौर पर बेहतर होगा। यह रिज्यूमे तब का है जब बिल गेट्स हार्वर्ड विश्वविद्यालय में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे। साल 1974 के रिज्यूम में उनका नाम विलियम एच. गेट्स लिखा है। बिल गेट्स ने अपने रिज्यूम में अपने काम के अनुभव को मेंशन किया है।