नई दिल्ली, 29 जून: विराट कोहली की खराब फॉर्म ने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है लेकिन बीसीसीआई एंड स्टॉफ को इस बात से कोई चिंता नहीं है कि कोहली रन नहीं बना पा रहे हैं। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि वे कोहली को लेकर चिंतित नहीं हैं। द्रविड़ भी उस खेमे में शामिल हैं जिसको पूरा यकीन है कि कोहली जल्द ही पुरानी बेस्ट फॉर्म में दिखाई देंगे।
द्रविड़ कोहली के कामकाज के तरीके, उनकी रनों की भूख और सफलता के लिए उनकी ललक की तारीफ करते हैं, जो अभी भी पहले जैसी है।
जब पूरी दुनिया कोहली के शतक के पीछे पड़ी है तब द्रविड़ का कहना है कि टीम इंडिया उनकी सेंचुरी से ज्यादा इस बात पर अधिक कायम है कि बल्ले से ऐसा योगदान निकलता रहे जो टीम को नाजुक मौकों पर जीत दिलाने में निर्णायक साबित हो।
राहुल कहते है, एक खिलाड़ी के तौर पर आप ऐसे दौर से गुजरते हैं। मुझे नहीं लगता ये विराट का केस है कि उन्होंने प्रेरणा या ललक खो दी है। बात शतक लगाने की नहीं है, यहां तक मुश्किल पिच पर 70 रनों की भी उतनी ही अहमियत है। केपटाउन में उन्होंने शतक नहीं लगाया लेकिन वह एक अच्छा स्कोर था।
कोहली ने अपने लिए जो मानक बनाए हैं उसके हिसाब से लोग शतक को ही उनकी सफलता का पैमाना मानते हैं। लेकिन एक कोच के नजरिए से, हम चाहते हैं कि कोहली योगदान देते रहे, चाहे यह 50 का हो या 60 का।