नई दिल्ली, 28 जून: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस साल के अंत में ICC T20 विश्व कप के लिए भारत के टॉप तीन बल्लेबाजों को चुना है। सहवाग ने कहा कि वह रोहित शर्मा, ईशान किशन और केएल राहुल को विश्व कप के लिए टॉप तीन बल्लेबाजों के रूप में स्वीकार करेंगे।
तीनों ही खिलाड़ी यूरोप में अलग-अलग जगह पर
फिलहाल इन तीनों में केवल ईशान किशन ही टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं क्योंकि राहुल चोट और रोहित टेस्ट कप्तानी के चलते फटाफट क्रिकेट का हिस्सा नहीं हैं। मजे की बात यह है कि तीनों ही खिलाड़ी यूरोप में अलग-अलग जगह पर हैं।
राहुल अपनी ग्रोइन चोट का इलाज कराने के लिए जर्मनी गए हुए हैं, रोहित इंग्लैंड में पहले टेस्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे बाद में यहां सीमित ओवर की सीरीज भी खेलेंगे और किशन आयरलैंड सीरीज का हिस्सा हैं।