182
अबू धाबी,28 जून : जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने अबू धाबी में एक बैठक भी की। पीएम मोदी ने इस दौरान खाड़ी देश के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इसके बाद पीएम मोदी वहां से रवाना हो गए।