हैल्थ डेस्क: खट्टे -मीठे स्वाद के साथ से भरपूर अनानास को स्वास्थ्य के लिए सबसे अहम और फायदेमंद माना जाता है. जी हाँ और कई रोंगों में रोगियों को उपचार के दौरान जानकार इसे खाने की राय देते है. जी दरअसल अनानास बॉडी में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है और इसके सेवन से बॉडी से जुडी कई परेशानियां दूर होती है. आज हम आपको बताते हैं इसको खाने के कुछ विशेष फायदे.
* अनानास मोटापा दूर करने में जरूरी किरदार निभाता है क्योकि अनानास में पर्याप्त मात्रा में विटामिन C पाया जाता है. इस वजह से अनानास का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ साथ वजन को भी कम करने में सहायता करता है. जी दरअसल अनानास में विटामिन A भी पाया जाता है इसमें विटामिन के अतिरिक्त फाइबर पोटेशियम फास्फोरस और कैल्शियम भी उपस्थित होते है यह सभी तत्व बॉडी को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरुरी होते है
* हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगो अपनी डाइट में पाइनेपल को शामिल कर सकते है. जी दरअसल इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है और इसमें सोडियम की मात्रा काफी कम होती है. इसी के साथ इससे यह बॉडी में ब्लड फ्लो को बहुत बढ़िया बनाए रखता है.
* आपको शायद ही पता होगा कि अनानास में एंटी कैंसर एजेंट होते है. जी दरअसल अनानास के नियमित सेवन करने से बॉडी में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.