टीवी अदाकारा और BIG BOSS 15 की विनर रहीं तेजस्वी प्रकाश इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने चुलबुले पन से लोगों का दिल जीतने वाली तेजस्वी प्रकाश ने जब BIG BOSS के घर में एंट्री ली, उसी दौरान से उनके और करण कुंद्रा के रिश्ते की चर्चा होने लगी थी। करण के संग बढ़ती उनकी निकटियों की वजह से लोगों का ध्यान भी उनकी तरफ खींचा चला गया। अब जब शो समाप्त हो चुका है, तब भी फैंस दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं और अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में तेजस्वी की मांग में सिंदूर दिखाई दे रहा है। ऐसे में फैंस के मन में ये प्रश्न आ रहा है कि क्या तेजस्वी ने गुपचुप तरीके से करण कुंद्रा से शादी कर ली है।
आप कुछ और सोचें उससे पहले हम आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इन दिनों तेजस्वी एकता कपूर से सुपरनैचुरल शो नागिन 6 में प्रथा की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। शो में प्रथा की शादी हो चुकी है। तेजस्वी प्रकाश को बीते दिन ही नागिन 6 के सेट पर देखा गया था। वो सेट पर एकदम नयी नवेली दुल्हन की तरह पहुंची थी। तेजस्वी प्रकाश सेट पर व्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। इस दौरान अदाकारा की मांग में सिंदूर लगा हुआ था। तेजस्वी का विवाहशुदा लुक देख सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।