यूपी में छह चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब सातवें और आखिरी चरण के लिए सात मार्च को वोट डाले जाएंगे, इसके लिए नेताओं का धुआंधार कैंपेन जारी है। इस बीच आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर वाले पर पर पलटवार किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बुलडोज़र बाबा अब खाली होकर ‘बुल और डॉग’ से खेलेंगे…
योगी आदित्यनाथ अपनी रैलियों में लगातार बुलडोजर का जिक्र करते रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को गाजीपुर की सभा में कहा, “इसी जिले में बीजेपी के नेता की हत्या हुई। सपा ने क्राइमियों के सामने घुटने टेके थे। जो सपा के समय तमंचा लहराते थे, आज वे कीड़े की तरह रेंगते हैं। व्हीलचेयर पर आज वे क्राइमी जान की भीख मांगते हैं।