आज 14 फरवरी है और कई कपल्स वेलेंटाइंस डे मनाने जा रहे हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल है. इसी लिस्ट में बॉलीवुड का न्यूली मैरीड कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी शामिल हुआ है. सबसे खास बात ये है कि शादी के बाद पहली बार दोनों आज अपना वेलेंटाइन डे सेलिब्दर करेंगे. जी हाँ और इस मौके पर ये कपल लंदन से वापस मुंबई लौट इनकमा है. आप सभी को बता दें कि देर रात दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और अब दोनों के फोटोज वायरल हो रहे हैं. आपको जानकारी होगी कि दोनों लंबे समय से अपने प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी थे लेकिन अब उन्होंने आखिरकार अपने लिए कुछ समय निकाल ही लिया है.
आप देख सकते हैं एयरपोर्ट पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए. तस्वीरों में देख सकते हैं इस दौरान कटरीना कैफ ने डेनिम शर्ट और जींस पहने नजर आई. वहीं विक्की कौशल भी व्हाइट टीशर्ट के साथ डेनिम जैकट और जींस में नजर आए. इस समय दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं. इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने डेनिम में ट्विनिंग की है. दोनों को देख एक यूजर ने लिखा – दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं.