विस्तार आंध्र प्रदेश की पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने विशाखापट्टनम के कोदुरु गांव में भारी मात्रा में गांजा को नष्ट किया है। नष्ट किए गए गांजे की कीमत 850 करोड़ रुपए है। विज्ञापन if(typeof
राज्य पुलिस ने ट्वीटर पर इस कार्रवाई की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि’ आंध्र प्रदेश की पुलिस के इतिहास में ऐतिहासिक अवसर। ड्रग डिस्पोजल कमेटी के साथ आंध्र प्रदेश पुलिस ने अनकापल्ली कोदुरु में 2 लाख किलो गांजा जब्त कर उसे नष्ट करने की कार्रवाई की है।
आंध्र प्रदेश में पिछले साल 1 नवंबर से 8 फरवरी के बीच ऑपरेशन परिवर्तन चलाया गया। जिसके तहत अलग-अलग कार्रवाई की गई। बता दें कि ऑपरेशन परिवर्तन के तहत अब तक 9 हजार 251 करोड़ रुपए की खेती को नष्ट किया गया था। राज्य में बढ़ती गांजे की खेती और तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। आंध्र प्रदेश पुलिस अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क बनाकर कार्रवाई कर रही है। दिसंबर 2021 में आंध्र प्रदेश पुलिस ने 16 राज्यों के 4,606 लोगों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।