Ranveer Allahbadia Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेस और कई मुद्दों पर टिप्पणी करके सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बीच उर्फी जावेद ने अपने एक पोस्ट से चर्चा का विषय बन गई हैं. उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित बयान को लेकर चल रही तमाम बहस पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दी है.
क्या है मामला?
दरअसल, हाल ही में रणवीर अलाहबादिया स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में शामिल हुए थे. ये शो अपने कंट्रोवर्शियल और बोल्ड कॉमेडी कंटेंट के लिए जाना जाता है. वहीं, इस दौरान यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से ऐसा आपत्तिजनक प्रश्न किया कि देशभर से लोग भड़क गए. इतना ही नहीं लोग उन्हें कारावास भेजने की मांग कर रहे हैं.
क्या है विवादित बयान?
वायरल हो रहे शो कि वीडियो में रणवीर अलाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से पूछा, ‘क्या आप अपने माता-पिता को प्रतिदिन संभोग करते देखना चाहेंगे, या फिर एक दिन उनके साथ शामिल हो जाएंगे ताकि ये हमेशा के लिए बंद हो जाए?’. इस प्रश्न को देखने और सुनने के बाद हर कोई गुस्से से भरा है. लोग जमकर सोशल मीडिया पर रणवीर अलाहबादिया को ट्रोल कर रहे हैं.
उर्फी ने किया पोस्ट
ऐसे में जहां कई सारे मनोरंजन जगत जुड़े लोग इस घटना को शर्मनाक बता रहे हैं, तो वहीं उर्फी जावेद ने रणवीर अलाहबादिया और समय रैना का बचाव किया है. बता दें, उर्फी पहले इंडियाज गॉट लेटेंट में दिखाई दे चुकी हैं. वहीं, अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की. इस पोस्ट में उर्फी ने लिखा कि, आपको कुछ लोग पसंद नहीं हैं, आपको वह चीजें पसंद नहीं हैं जो वे करते हैं या कहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कारावास जाने की मांग कर रहे हैं? क्या आप गंभीर हैं? उम्म्म्म! मुझे नहीं पता. समय मेरा एक दोस्त है, मैं उसका समर्थन करती हूं लेकिन हां जो पैनल के बाकी लोगों ने कहा, वह अप्रिय था लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे इसके लिए कारावास जाने के लायक हैं.
जानकारी के लिए बता दें, इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़नवीस ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बोला था बोलने की स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन इसे दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, और यदि सामाजिक मानदंडों का उल्लंघन किया जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.