India Vs Australia Mitchell Starc: भारत और ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई. एडिलेड में होने वाले इस डे-नाइट पिंक बॉल मैच में हिंदुस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया. मैच की पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल मिचेल स्टार्क की रफ्तार का शिकार बन गए. इसके बाद मैच में स्टार्क की ऐसी आंधी आई कि कोई भी भारतीय बल्लेबाज अधिक देर तक टिक ही नहीं पाया. स्टार्क ने इस मैच में 5 विकेट लेकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. चलिए आपको बताते हैं स्टार्क ने इस मैच में क्या कुछ कमाल कर दिया.
India vs Australia: राहुल और गिल के बीच 69 रनों की साझेदारी
कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गुलाबी गेंद के टेस्ट में पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया, लेकिन यह निर्णय ठीक साबित नहीं हुआ। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पहले ही गेंद पर आउट होने के बाद हिंदुस्तान ने अपना दूसरा विकेट 69 के स्कोर पर गंवाया। केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन राहुल को आउट कर मिशेल स्टार्क ने यह साझेदारी तोड़ी दी। राहुल 37 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 7 रन के निजी स्कोर पर स्टार्क का शिकार बने।
India vs Australia: 31 रन बनाकर आउट हुए गिल
विकेटकीपर ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें थी। उनके और गिल के बीच बड़ी साझेदारी की आशा की जा रही थी, लेकिन जैसे ही पंत क्रीज पर आए गिल 31 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब कप्तान रोहित शर्मा की बारी थी। पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा पंत और रोहित के कंधों पर आ गया। रोहित अच्छी तरह सेट भी नहीं हो पाए और बोलैंड ने उनको पगबाधा आउट कर दिया। रोहित 3 रन बनाकर चलते बने। फिर पंत ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया, लेकिन पंत भी 21 रन बनाकर आउट हो गए।
विराट कोहली को भी भेजा पवेलियन
जायसवाल और केएल राहुल के आउट होने के बाद क्रीज पर आए विराट कोहली के कंधों पर टीम को उभारने की जिम्मेदारी थी लेकिन स्टार्क ने कोहली को महज 7 रनों पर आउट करके भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया. इसके बाद तो स्टार्क ने विकटों पर झड़ी ही लगा दी. कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक पिच पर टिक ही नहीं पाया. आपको बता दें मिचेल स्टार्क ने मैच में जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, नितिश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और रविच्रंदन अश्विन को अपना शिकार बनाया.