प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम और तमलुक में चुनावी रैली को संबोधित करने पश्चिम बंगाल पहुंचे थे, लेकिन, मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर तमलुक में नहीं उतर सका. ऐसे में उन्होंने झाड़ग्राम से ही दोनों चुनावी रैलियों को संबोधित किया. यहां प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी के एक पुराने वीडियो का जिक्र कर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा.
पीएम मोदी ने जनसभा के मंच से कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के शहजादे का एक वीडियो देखा है. ये बात बहुत गंभीर है, मेरी बात पर गौर कीजिए. मैं मीडिया वालों से खास कहता हूं, जिन मीडिया वालों ने, जिन इकोसिस्टम ने, ये घोर संप्रदायवादी लोगों की चमड़ी बचाने का काम किया है. वो भी जरा कान खोलकर सुन लें, ये वीडियो 11-12 वर्ष पुराना है. इस वीडियो में कांग्रेस पार्टी के शहजादे खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देगी.