IPL 2024 में लीग स्टेज मुकाबलों का अंतिम हफ्ता जारी है. अब तक KKR ही प्लेऑफ में स्थान पक्की कर सकी है, बाकी सभी टीम क्वालिफिकेशन की कयास लगा रही है. 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाना है. जो टीम हारेगी वो बाहर हो जाएगी.
इस बीच मीडिया के प्रश्न पर हरभजन सिंह ने मुकाबले के बारे में बात करते हुए कहा, CSK और RCB के बीच मुकाबला सीजन का सबसे अधिक देखे जाने वाला मैच होगा. साथ ही इस मैच में जो खिलाड़ी मैच के दिन साहस दिखाएगा वह उस दिन करो या मरो मैच जीतेगा. एक ही समय में आक्रामक और शांत रहना जरूरी है. विराट कोहली और एमएस धोनी चैंपियन खिलाड़ी हैं. विराट के पास भले ही ट्रॉफी नहीं है, लेकिन वे अपना काम भली–भाँति करते है. दोनों के लिए यह मुकाबला अहम है.