अगर आपके पास ऐपल आईफोन है तो आपके लिए अच्छी-खबर है. ऐपल अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर लेकर आने वाला है. ऐपल की तरफ से उसके WWDC (World Wide Developers Conference) की तारीख का घोषणा कर दिया गया है. ऐपल जून के महीने में इसका आयोजन करेगी. ऐपल का यह इवेंट 10 जून से लेकर 14 जून तक चलेगा और इसी इवेंट में कंपनी अपने यूजर्स के लिए iOS 18 को रिलीज कर सकती है.
आपको बता दें कि ऐपल के इस इवेंट में भिन्न भिन्न राष्ट्रों से सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और टेक्नोलॉजी में इंट्रेस्ट रखने वाले स्टूडेंट भाग लेते हैं. WWDC की डेट आने के बाद अब ऐपल यूजर्स के बीच में iOS 18 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है. iOS 18 को लेकर भिन्न भिन्न लीक्स सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि ऐपल के अपकमिंग सॉफ्टवेयर अपडेट में यूजर्स को कई धमाकेदार फीचर्स मिलने वाले हैं.