Saudi Arab: रमजान से पहले सऊदी अरब ने बड़ा निर्णय लिया है। रमजान से पहले सऊदी अरब ने नए नियम लागू कर दिए हैं। नियम के मुताबिक सऊदी अरब इफ्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके अनुसार मस्जिदों के अंदर इफ्तार पर प्रतिबंध लगा दिया है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इसे इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस वर्ष रमजान 10 मार्च से प्रारम्भ हो रहा है जो 9 अप्रैल को समाप्त होगा।
रमजान के महीने में मुस्लिम सुबह से शाम तक उपवास करते हैं। दिनभर उपवास के बाद सूरज ढलने के बाद शाम को उपवास तोड़ा जाता है, जिसे इफ्तार बोला जाता है। इस दौरान बहुत से लोग मस्जिदों में इफ्तार का आयोजन करते हैं। हालांकि सऊदी अरब ने रमजान के दौरान मस्जिद में इफ्तार करने पर अब रोक लगा दी है।