Dunki OTT Release : शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी? इस प्रश्न ने कई दिनों से शाहरुख के फैंस को सोशल मीडिया में उलझाया हुआ था। उत्तर मिल गया है क्योंकि वर्ष 2023 की एक और सुपरहिट फिल्म ओवर द टॉप पर आ गई है। अनेक संभावनओं के बाद भी यह फिल्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर नहीं, कहीं और रिलीज हुई है। शाहरुख खान ने फैंस को वैलंटाइन डे पर बड़ा सरप्राइज देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने अब पूरा कर दिया है।
Dunki को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) पर लाया गया है। यह फिल्म रिलीज हो गई है और अब नेटफ्लिक्स यूजर्स अपने मोबाइल, टैब और लैपटॉप पर इसे स्ट्रीम कर सकते हैं।