प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात के दौरे के बाद गुरुवार को अपनी आधिकारिक यात्रा पर कतर पहुंचे। राजधानी दोहा पहुंचने पर पीएम का औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी यात्रा अपडेट करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं दोहा पहुंच गया हूं। मैं कतर की सार्थक यात्रा की आशा करता हूं, जिससे भारत-कतर मित्रता और गहरी होगी।
अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने और प्रमुख नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करने के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार रात कतर की राजधानी दोहा पहुंचे। गुरुवार को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।