नासिक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) में शुक्रवार को एक रोड शो किया और रामकुंड तथा श्री कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना भी की. मोदी का यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घघाटन करने का भी कार्यक्रम है. पीएम का रोड शो होटल मिर्ची चौक से प्रारम्भ हुआ. उनके साथ सीएम एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एवं अजित पवार तथा बीजेपी के कई नेता उपस्थित थे. हजारों लोग पीएम का स्वागत करने के लिए रोड शो वाले मार्गों पर उपस्थित थे.
इस दौरान अनेक कलाकारों और आदिवासियों ने प्रस्तुतियां दी. विशेष समूहों जैसे ‘नासिक ढोल’ ने भी कार्यक्रम पेश किया. लगभग 35 मिनट लंबा रोड शो दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के बाद संत जनार्दन स्वामी महाराज चौक पर खत्म हुआ. रोड शो के बाद मोदी गोदावरी नदी के तट पर स्थित रामकुंड पहुंचे, जहां उन्हें नासिक पुरोहित संघ के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने पारंपरिक ‘पगड़ी’ भेंट की. पीएम ने वहां जल पूजन और आरती की. इसके साथ ही आज पीएम नरेंद्र ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि