पनीर वेलवेट बनाने के लिए सामग्री
पनीर – 250 ग्राम
बादाम – 15-20
टमाटर – 4-5
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी – 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
प्याज – 2
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच
चीनी – 1 चम्मच
तेल – 2-3 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पनीर को वेलवेट कैसे बनाएं
स्वाद में टेस्टी पनीर मखमली बनाने के लिए बादाम को रात भर पानी में भिगो दें। पनीर मखमली बनाने के लिए हमेशा नरम पनीर चुनें और उसे एक-एक इंच के टुकड़ों में काट लें। सब्जी में डालने के लिए प्याज को बारीक काट लीजिए। – अब एक पैन में ऑयल डालकर गर्म करें। ऑयल गरम करते समय गैस की आंच मध्यम रखें। जब ऑयल गर्म हो जाए तो इसमें बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए भूनें।
– इससे पहले कटे हुए टमाटरों को मिक्सर में डालें और भीगे हुए बादाम डालकर पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें। – प्याज भूनते समय जब इसका रंग हल्का गुलाबी हो जाए तो पैन में टमाटर-बादाम का पेस्ट डालकर मिलाएं। – इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी डालें और चलाते हुए मिलाएं। – कुछ देर बाद जब ग्रेवी अच्छे से पक जाए तो इसमें कटे हुए पनीर के टुकड़े डालकर अच्छे से मैरीनेट कर लें।
सब्जी को कुछ देर तक पकाने के बाद इसमें एक कप पानी, थोड़ी सी चीनी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिए। – अब सब्जी को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी ऑयल न छोड़ दे। – ग्रेवी का ऑयल छोड़ने के बाद सब्जियों को 2 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। टेस्टी पनीर की सब्जी तैयार है। इसे रोटी, नान या परांठे के साथ परोसा जा सकता है।