164
अफगानिस्तान के विरुद्ध 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का घोषणा कर दिया गया है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। वे पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलेंगे।
रोहित के अलावा, विराट कोहली और शुभमन गिल की भी वापसी हुई है, जबकि सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और ऋतुराज गायकवाड को बाहर रखा गया है। ये सभी अपनी-अपनी चोट से उबरने में असफल रहे हैं।