Health News: सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए काफी लाभ वाला होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कुछ लोग ड्राई फ्रूट्स सूखा खाते हैं, तो कुछ लोग भिगोकर खाते हैं। प्रतिदिन ड्राई फ्रूट्स खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।इसके साथ ही महत्वपूर्ण विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी पूरी होती है। ऐसे से ड्राई फ्रूट्स को सूखा खाया जा सकता है, लेकिन कुछ ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना अधिक लाभ वाला होता है।
अंजीर
अंजीर को भिगोकर खाने से शरीर को काफी फायदा होता है क्योंकि इसमें आयरन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। भिगोकर अंजीर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। इसके साथी ही आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
काली किशमिश
काली किशमिश खाने से शरीर को काफी लाभ होता है। भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से खांसी की परेशान दूर हो जाती है। काली किशमिश के सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे आप कई सारी रोंगों से बचे रहते हैं।
बादाम
बादाम का भिगोकर सेवन करने से शरीर को बहुत अधिक पोषण मिलता है। बादाम में फाइटिक एसिड पाया जाता है जो एक एंटीन्यूट्रिएंट है। इसके अतिरिक्त बादाम खाने से कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स मिलते हैं।
अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जिसको भिगोकर खाने से शरीर को अधिक पोषण मिलता है। अखरोट में फाइटिक एसिड होता है, इसको भिगोकर खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। अखरोट में प्रोटीन, आयरन, फाइबर के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो सर्दियों में आपको हेल्दी रखते हैं।