इलायची के फायदे: इलायची की खुशबू कई लोगों को पसंद होती है। इसलिए इलायची को मुंह की राहत देने वाली औषधि भी बोला जाता है। इलायची के बीज और इसके ऑयल में औषधीय गुण होते हैं। इलायची स्वास्थ्य के लिए लाभ वाला होती है। इलायची का इस्तेमाल कई खाद्य पदार्थों में किया जाता है। कई बार चाय में भी इलायची डाली जाती है। बिरयानी का स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप खाना खाने के बाद दो इलायची खाएंगे तो आपका मुंह सुगंधित हो जाएगा। यह माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है। आइए जानते हैं इलायची के फायदे।
इलायची खाने के फायदे
1) इलायची में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि यदि आप अधिक इलायची खाते हैं तो इससे पेट में गर्मी हो सकती है। इससे पेट खराब भी हो सकता है।
2) इलायची खाने से कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है। इलायची खाने से दिल भी स्वस्थ रहता है। यह नींद की परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है। इलायची खाने से मुंह से बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं।
3) इलायची गले की खराश समेत शरीर की इन रोंगों को ठीक करती है।
4) भोजन के बाद इलायची खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इससे नींद की परेशानी में भी सुधार होता है। इसलिए आप रात के समय इलायची का सेवन कर सकते हैं। इलायची गले की खराश को भी ठीक करती है।
इलायची के इस्तेमाल और फायदे
1) दूध में इलायची उबालकर शहद के साथ मिलाकर रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। यह आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
2) इलायची के नियमित सेवन से कैंसर जैसी घातक रोग पर काबू पाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इसके सूजनरोधी गुण मुंह और त्वचा के कैंसर से लड़ने में सहायता करते हैं।
3) इलायची में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है जो शरीर में रक्त संचार को सामान्य रखता है। इसलिए ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।
4) यदि आप गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से पीड़ित हैं तो आप हमेशा भोजन के बाद इलायची का सेवन कर सकते हैं।
5) इलायची की प्रकृति गर्म होती है, जो अस्थमा में कारगर है।