Flight To Ayodhya: भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो ने घोषणा की कि वह यूपी के अयोध्या को अपने घरेलू मार्ग नेटवर्क में जोड़ रही है। कंपनी ने अयोध्या को अपने 86वें घरेलू डेस्टिनेशन और कुल मिलाकर 118वें डेस्टिनेशन के रूप में शामिल करने की घोषणा की है। इंडिगो अपनी उड़ानों का संचालन अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से करेगी। कंपनी की तरफ से कहा गया है दिल्ली से अयोध्या की पहली यानि कि उद्घाटन उड़ान 30 दिसंबर, 2023 को होनी है जो दिल्ली से अयोध्या में उतरने वाली है। इसके बाद, दिल्ली और अयोध्या के बीच सीधी उड़ानों के लिए वाणिज्यिक परिचालन 06 जनवरी, 2024 को प्रारम्भ होगा, साथ ही जनवरी से अहमदाबाद और अयोध्या को जोड़ने वाली उड़ानें प्रारम्भ भी प्रारम्भ होने का घोषणा हुआ है।
दिल्ली-अयोध्या और अहमदाबाद-अयोध्या